अवैध शराब व अड्डेबाजी के खिलाफ की गयी छापेमारी
मौके पर मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब बिक्री और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब नष्ट की। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सिमडेगा जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इस क्रम में सदर थाना व पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजारटांड़, अटल पार्क, केलाघाघ, अलबर्ट एक्का स्टेडियम समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की. अभियान के दौरान पुलिस को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर फरार हो गयी. पुलिस ने मौके से बरामद अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया. पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाये रखने तथा विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. सिमडेगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए