कोलेबिरा के प्रभात खबर अभिकर्ता का निधन, शोक
विक्रेता का निधन | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा के प्रभात खबर अभिकर्ता अजय कुमार मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
कोलेबिरा. कोलेबिरा के प्रभात खबर अभिकर्ता अजय कुमार मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा (बेसिक स्कूल रोड निवासी) का निधन गुरुवार को हो गया. उनके निधन की खबर सुन कोलेबिरा में शोक की लहर दौड़ गयी. श्री मिश्रा शुरू से ही प्रभात खबर से जुड़े थे. साथ ही वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे. ज्ञात हो कि वह बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर प्रदीप डे, उपेंद्र प्रसाद, भोला साहू, चिंतामणि पति, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र तिवारी, सुनील शाह, शिवलाल प्रसाद समेत अन्य लोगों ने शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रथिंद्र गुप्ता
रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









