गुजरात में वज्रपात से कोलेबिरा के मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक मजदूर के पार्थिव शरीर | Prabhat Khabar Network

गुजरात के सूरत में काम करने गए कोलेबिरा के मजदूर की वज्रपात से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर, परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

कोलेबिरा -कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया पंचायत के पोंपोटोली गांव के एक मजदूर की गुजरात के सूरत जिले के दांती क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान 21 वर्षीय वाल्टर तोपनो, पिता स्वर्गीय हेरमन तोपनो के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार वाल्टर तोपनो मई 2026 में रोजगार की तलाश में गुजरात गया था.वहां वह मत्स्य पालन कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था. छह जुलाई की शाम करीब 5.20 बजे तालाब में मछलियों को चारा डालने के दौरान अचानक वज्रपात हुआ जिसके चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गुजरात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी.इसके बाद निजी एंबुलेंस से उसका शव को उसके गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में अखिल भारतीय रौतिया समाज कोलेबिरा के प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह,रोशन सुरिन सहित बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण शामिल हुए. अखिल भारतीय रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह एवं ग्रामीणों ने श्रम विभाग,प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola