Rakshabandhan Special :पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

लाश काउंटर पर राखी देखती उपायुक्त

सिमडेगा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पलाश महिला समूह द्वारा हस्तनिर्मित राखियों और मिठाइयों का एक विशेष स्टॉल लगाया गया है. उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन

सिमडेगा: आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह द्वारा राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है. मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हस्तनिर्मित राखियों की उपायुक्त ने की सराहना

उपायुक्त ने महिला समूह की सदस्यों द्वारा तैयार की गयी विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित आकर्षक राखियों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना की. राखियों की गुणवत्ता और सुंदरता देखकर उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया.

उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते हुए और बेहतर एवं आकर्षक राखियां तैयार करें.

महिलाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर

इस पहल से पलाश महिला समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ उनकी हस्तकला को बाजार भी उपलब्ध हो रहा है. वहीं, स्थानीय स्तर पर तैयार राखियों से रक्षाबंधन पर्व का आकर्षण भी बढ़ा है.

मौके पर नजारत उप समाहर्ता सह आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक सहित अन्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola