सिमडेगा ऑल चर्चेस समिति का पुनर्गठन, विशप विन्सेंट बरवा व मुरेल बिलूंग बने संरक्षक
ऑल चर्चेस समिति की बैठक में उपस्थित लोग
सिमडेगा शहर के सामटोली स्थित चर्च परिसर में ऑल चर्चेस समिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. विशप विन्सेंट बरवा और विशप मुरेल बिलूंग को संरक्षक बनाया गया है.
सिमडेगा: शहर के सामटोली स्थित चर्च परिसर में ऑल चर्चेस समिति जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें विशप विन्सेंट बरवा व विशप मुरेल बिलूंग को संरक्षक बनाया गया. वहीं रेभ जकारिया मिंज को अध्यक्ष और फादर एडमोन बाड़ा को सचिव चुना गया.
आपके शहर में
नयी कार्यकारिणी का गठन
समिति के उपाध्यक्ष के रूप में रेभ लोरेंग डंगडुंग, रेभ मनोज मिंज व रेभ दुलारचंद कुमार को चुना गया. उप सचिव की जिम्मेदारी रेभ अमित लकड़ा को दी गयी. वहीं रेभ अनमोल लकड़ा कोषाध्यक्ष, अनूप लकड़ा कार्यकारी अध्यक्ष और ओलिभर लकड़ा को संगठन सचिव बनाया गया.
संगठन सचिव के साथ सुनील सुरीन, विल्सन मांझी, जयवंत सोरेंग, पास्टर अनिल लकड़ा और धीरज कुजूर को भी जिम्मेदारी दी गयी. मीडिया प्रभारी के रूप में सलीम तिर्की का चयन किया गया.
कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय एक्का, सुमन मिंज, राजन बाः, इसीदोर केरकेट्टा, नीलम राकेश मिंज, मोरिस केरकेट्टा, रजत टेटे, विकास कंडुलना, जोसेफ डंगडुंग, विजय तिर्की, रेजिना टोप्पो और अनीमा तिर्की को चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए