ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस
प्रतिकातमक फोटो AI जनरेडेट फोटो
जलडेगा में एक हृदय विदारक घटना में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
जलडेगा: प्रखंड के गटीगढ़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रेलवे पोल संख्या 529/35 और 529/37 के बीच हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
आपके शहर में
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखा है, ताकि पहचान होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है.
जलडेगा थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तत्काल जलडेगा थाना को इसकी सूचना दें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए