ePaper

पेसा कानून की ऐतिहासिक स्वीकृति पर झामुमो ने मनायी खुशी

Updated at : 28 Dec 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
पेसा कानून की ऐतिहासिक स्वीकृति पर झामुमो ने मनायी खुशी

आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों को सशक्त करने वाला बहुप्रतीक्षित पेसा कानून झारखंड कैबिनेट से पारित होने पर जिले में हर्ष का माहौल है

विज्ञापन

पेसा कानून आदिवासी समाज के आत्म सम्मान, अधिकार और स्वशासन की मजबूत नींव है सिमडेगा. आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों को सशक्त करने वाला बहुप्रतीक्षित पेसा कानून झारखंड कैबिनेट से पारित होने पर जिले में हर्ष का माहौल है. इस खुशी में झामुमो जिला समिति जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए पारंपरिक ढोल-नगाड़ा के साथ जम कर खुशी मनायी गयी. साथ ही लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते गाते नजर आए. इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के आत्म सम्मान, अधिकार और स्वशासन की मजबूत नींव है. इसके प्रभावी होने से ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार मिलेगा, स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित होगा और झारखंड के विकास को नयी दिशा प्राप्त होगी. जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के नेतृत्व में झारखंड सरकार लगातार आदिवासी–मूलवासी हितों की रक्षा और विकास के लिए संकल्पित है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, जिला उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, जिला उपाध्यक्ष मो सिराजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, जिला संगठन सचिव वकील खान, जिला संगठन सचिव साइमन समद,जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, केंद्रीय समिति सदस्य नोवास केरकेट्टा, केंद्रीय समिति सदस्य मो इरशाद, केंद्रीय समिति सदस्य नुसरत खातून, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील खेश , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो सकील अख्तर, अल्पसंख्यक जिला सचिव मो मिस्टर,छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र बड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फूलकुमारी समद,महिला मोर्चा सचिव प्रेमधानी हेमरोम,सभी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रखंड सचिव एवं सभी प्रखण्ड के पदाधिकारी,सभी वर्ग संगठन पदाधिकारी, नगर सचिव बीरबल महतो, नगर उपाध्यक्ष कुंदन कुमार रजक, किशोर डांग,फूलकुमारी समद,मो शहीद, जाफर खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola