ePaper

Jharkhand Crime News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने वाहन जांच चलाया अभियान, गांजा तस्करी के आरोप में दो लोग हुए गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2021 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने वाहन जांच चलाया अभियान, गांजा तस्करी के आरोप में दो लोग हुए गिरफ्तार

इसी सूचना पर केरसई थाना प्रभारी को वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया. अभियान के क्रम में एक कार आता दिखायी पड़ा, जिसे रोका गया. कार रूकते ही उसमें सवार दो लोग उतर कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से एक बोरा में रखे प्लास्टिक के नौ बंडल में नौ किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग चार लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Simdega News, jharkhand Crime News सिमडेगा : गांजा तस्करी के आरोप में केरसई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें शिवानंद कुमार व प्रियेश प्रसाद शामिल हैं. दोनों केरसई के रहने वाले है. गांजा को लोहरदगा ले जाया जा रहा था. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शम्स तबरेज ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार ओड़िशा की ओर से आ रही है, जिसमें गांजा लदा है.

इसी सूचना पर केरसई थाना प्रभारी को वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया. अभियान के क्रम में एक कार आता दिखायी पड़ा, जिसे रोका गया. कार रूकते ही उसमें सवार दो लोग उतर कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से एक बोरा में रखे प्लास्टिक के नौ बंडल में नौ किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग चार लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी.

दोनों के खिलाफ केरसई थाना में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया है. इसके साथ दो मोबाइल फोन, पावर बैंक, चार्जर एवं हेडफोन पांच पीस बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. प्रेस काॅन्फ्रेंस में केरसई थाना प्रभारी के अलावा पुलिस के कई जवान भी मौजूद थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola