कुरडेग परकला में दिन दहाड़े शिक्षक के घर से जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
कुरडेग परकला में दिन दहाड़े शिक्षक के घर से जेवरात की चोरी

कुरडेग थाना क्षेत्र के परकला में एक शिक्षक के घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया

विज्ञापन

कुरडेग. कुरडेग थाना क्षेत्र के परकला में एक शिक्षक के घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार शिक्षक महेन्द्र तिर्की और उनकी पत्नी अलमा मिंज दोनो शिक्षक हैं. दोनो अपने समय अनुसार मंगलवार को विद्यालय के लिए 8.45 बजे घर को बंद कर चले गए. इसी दौरान चोरों ने सुबह नौ बजे से तीन बजे के बीच दिन में ही ताला तोड़ कर घर में प्रवेश कर अलमारी खोल कर सोने का गहना ,चूड़ी और दो जोड़ी पायल की चोरी कर ली.शिक्षक महेन्द्र तिर्की 3.15 बजे जब घर पहुंचे तो देखा की ग्रिल में ताला नही है. महेन्द्र कुमार घर में प्रवेश किया तो देखा अंदर दोनों रूम का दरवाजा और अलमारी खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. चोरी की आशंका होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दी. थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. परिवार वाले ने बताया अलमारी में रखे हुए सोने के गहने नही हैं. थाना प्रभारी विनय कुमार कहा कि जांच शुरू कर दी गयी है. चोर जल्द ही गिरफ्त में होगा. परिवार वालों ने बताया की घर में कुछ पैसे भी थे जो सुरक्षित हैं.

कुत्ते पड़े हैं सुस्त

बताया गया कि घर के आंगन में उनके दो लेब्राडोग कुत्ते हैं जो दिन में खुले रहते हैं. किंतु वह भी चोरी के बाद से सुस्त पड़े हैं. चोरों ने शायद कुत्तों को कुछ खिला दिया था. जिससे वह सुस्त पड़े हुए हैं.वह खाना भी नही खा रहे हैं. पुलिस ने बताया की एक खाली पॉलीथिन उस जगह पर पाया गया है. जिसको जांच के लिए भेजा जा रहा है. इससे पूर्व भी करीब छह महीना पहले उसी बस्ती में दिन में ही एक शिक्षिका के घर मे चोरी हुई थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola