ePaper

जामबहार ग्रीन एटिन ने जामबहार ब्लू एटिन को 2-0 से हराया

Updated at : 03 Jan 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
जामबहार ग्रीन एटिन ने जामबहार ब्लू एटिन को 2-0 से हराया

जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार गांव में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम हॉकी सिमडेगा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पूर्णिमा कुमारी के गांव जामबहार के खेल मैदान में हुआ. फाइनल मुकाबले में जामबहार ग्रीन एटिन ने जामबहार ब्लू एटिन को 2-0 से पराजित किया. दोनों टीमों को हॉकी सिमडेगा की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व अतिथियों, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. खेल मैदान के लिए अपनी निजी भूमि दान देने वाले धनकुंवर गुड़िया व चंद्रप्रधान को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा, माइकल किंडो, सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसे खिलाड़ी गांवों से ही निकले हैं. यदि गांवों में फिर से नियमित अभ्यास शुरू हो, तो देश को नये ओलिंपियन मिल सकते हैं. कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी ने खेल के साथ पढ़ाई पर जोर देने को कहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola