राज हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Updated at :12 May 2026 10:09 PM
विज्ञापन
राज हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

राज हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

विज्ञापन

सिमडेगा. राज हॉस्पिटल सिमडेगा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सों के बहुमूल्य योगदान को याद किया गया. अस्पताल के निदेशक डॉ भानु प्रताप साहू ने नर्सिंग स्टाफ की सराहना की. कहा कि डॉक्टर मरीज का इलाज शुरू करते हैं, लेकिन उसे अपनी ममता और सेवा से पूरी तरह ठीक करने का श्रेय नर्सों को ही जाता है. उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है. मौके पर नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टरों ने मिल कर केक काट कर खुशियां साझा की. बेहतर कार्य करने वाली नर्सों को विशेष रूप से सराहा गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया. सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिन्हों पर चलते हुए नि:स्वार्थ सेवा का संकल्प दोहराया. मौके पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी और स्टाफ उपस्थित थे.

25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा

बानो. प्रखंड की बेड़ाइरगी पंचायत के ग्राम बिरनीबेड़ा में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इसका उद्घाटन झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, अलीफ समद, महिपाल सिंह ने किया. मौके पर लक्ष्मण प्रधान, राधा सिंह, गजेंद्र सिंह, सूरजू सिंह, कलेश्वर सिंह, रंजीत कंडुलना, दुखन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola