ePaper

संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर दिये निर्देश

Updated at : 03 Jan 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर दिये निर्देश

संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर दिये निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई प्रखंड में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने निरीक्षण किया. मौके पर जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी, सहायक परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान बासन पंचायत के गुझारिया ग्राम में बुनकर समुदाय की महिला समूह सरस्वती आजीविका समूह, एकता आजीविका समूह एवं लक्ष्मी आजीविका समूह के सदस्यों के साथ बैठक की. उपविकास आयुक्त ने आदिवासी पारंपरिक वस्त्र निर्माण, बुनाई व विपणन की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही बुनकर समुदाय की ग्रामीण आजीविका गतिविधियों, वस्त्रों के विपणन के लिए बाजार व्यवस्था व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. इस दौरान सखी मंडल की सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा बिजली संचालित बुनकर मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी, जिससे उत्पादन लागत कम हो और उत्पादन क्षमता बढ़ सके. उपविकास आयुक्त ने मशीन के रख-रखाव व संचालन को लेकर चर्चा की तथा जानकारी दी कि ग्राम स्तर पर निर्मित बुनकर भवन का संचालन सखी मंडल द्वारा किया जायेगा. इसके बाद बुनकर भवन का निरीक्षण किया गया. इसके बाद मनरेगा अंतर्गत बागवानी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया. बाघडेगा पंचायत के कर्राझरिया ग्राम में जेएसएलपीएस के खुशी उत्पादक समूह के सब्जी उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया. बैठक के दौरान उत्पादक समूह की सदस्यों ने वर्तमान कृषि गतिविधियों, लाभ-हानि व क्रय-विक्रय की स्थिति की जानकारी दी. साथ ही किसान उत्पादक कंपनी व बाजार से जुड़ाव की जानकारी साझा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola