नशामुक्त व तनावमुक्त जीवन जीने की दी प्रेरणा

Updated:
विज्ञापन
नशामुक्त व तनावमुक्त जीवन जीने की दी प्रेरणा

नशामुक्त व तनावमुक्त जीवन जीने की दी प्रेरणा

विज्ञापन

14 एसआईएम: 14 में. संस्था की ओर से पुस्तक भेंट करतीं दीदी. जलडेगा. प्रोजेक्ट बालिका उवि जलडेगा में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा विद्यार्थियों के बीच नैतिक शिक्षा व मानवीय मूल्यों द्वारा सकारात्मक जीवन शैली विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम राजयोगिनी शांति दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. मौके पर ब्रह्मकुमारी अमृता बहन ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन व्यक्ति के जीवन को सुदृढ़, सुखमय व सफल बनाता है. उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं संस्कारयुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों के माध्यम से ही समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी गीत बहन ने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने, नशामुक्त एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी. उन्होंने छात्रों से अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए कठोर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola