ePaper

उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया

Updated at : 05 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, काउंटिंग हॉल एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 5 एसआइएम:6-निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने सिमडेगा कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, काउंटिंग हॉल एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान रेंडमाइजेशन के पश्चात वीवीपैट, बीयू के इंजीनियर द्वारा किये जा रहे कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया. बताया गया कि 13 नवंबर को आयोजित विधानसभा मतदान के लिए उपयोग होने वाली ईवीएम मशीन की चार नवंबर से कमीशनिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है. उपायुक्त ने कमीशनिंग की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसके पश्चात उपायुक्त सिमडेगा एवं कोलेबिरा का काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेने की बात कही. मौके पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग लकड़ा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण अमृत मिंज सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. मतदाताओं को जागरूक किया ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर करमा महिला मंडल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया. इस दौरान 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.प्रखंड के खिजूरटाड़ गांव व ठेठईटांगर साप्ताहिक बाजार टांड़ में मतदाताओं को जागरूक किया गया.दल में दलनायक रेशमा खातून, मालती कुमारी,दिलरंग देवी,कुमकुम कुमारी, धीरज कुमार, शमीम अख्तर,अनीर कुमार के अलावा अन्य सदस्य शामिल थे. रिपोर्टिंग करने की जानकारी दी गयी जलडेगा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में पूल डे रिपोर्टिंग को लेकर बैठक हुई. बैठक के दौरान मतदान के दिन रिपोर्टिंग करने के संबंध में जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, प्रभारी निर्वाची पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रसाद, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ सहित निर्वाची कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola