एलिस शैक्षणिक संस्थान का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2025 9:08 PM
एलिस शैक्षणिक संस्थान का किया निरीक्षण
बानो. एलिस शैक्षणिक संस्थान में आइसेक्ट विश्वविद्यालय के रीजनल मैनेजर अनिल महतो व क्षेत्रीय मैनेजर तौहिद आलम ने निरीक्षण किया. मौके पर तौहिद आलम ने आइसेक्ट विवि हजारीबाग के सभी कोर्स व नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में यूजी पीजी कोर्स के अलावा एमबीए एवं टेक्निकल और स्किल डेवलपमेंट कोर्स रेगुलर मोड व ऑनलाइन मोड में नामांकन ले सकते हैं. विश्वविद्यालय में कम और आसान किस्तों में नामांकन फीस दी जा सकती है. साथ में ही छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक बिमल कुमार, उपसचिव दीपिका कुमारी, काउंसेलर सुष्मिता सिंह आदि उपस्थित थे.
मत्स्य जीरा व बतख चूजा का वितरण
सिमडेगा. जिला मत्स्य कार्यालय में तालाब व जलाशय मत्स्य विकास व जीर्णोद्धार योजना अंतर्गत मछली व बतख पालन योजना के तहत किसानों के बीच मत्स्य जीरा व बतख चूजा का वितरण किया गया. साथ ही मत्स्य व बतख के लिए आहार भी दिये गये. यह वितरण कोलेबिरा, सिमडेगा, पाकरटांड़ एवं ठेठईटांगर के 10 चयनित लाभुकों के बीच किया गया. वितरण कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष व जिप उपाध्यक्ष सिमडेगा, प्रमुख जलडेगा, प्रमुख कुरडेग, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सिमडेगा, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सिमडेगा, जनसेवक समेत अन्य लाभुक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










