अस्पताल में इलाजरत घायल की मौत

अस्पताल में इलाजरत घायल की मौत
सिमडेगा. नववर्ष का जश्न मना कर घर लौट रहे एक व्यक्ति गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल व्यक्ति की पहचान गरजा निवासी राकेश नायक के रूप में की गयी. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. बताया गया कि राकेश पैदल अपने घर लौट रहा था. इस क्रम में एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे राकेश घायल हो गया था.
फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी से आ रही दुर्गंध
जलडेगा. पंच देवालय मंदिर के कुछ ही दूरी पर लाह फैक्ट्री लगायी गयी है. लाह फैक्ट्री से निकले कचरे को आग लगा देने से पिछले तीन चार दिनों से दुर्गंध व धुआं उठ रहे हैं, जिससे आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अमृत इंदवार, आशीष इंदवार, प्यारा लुगून, अगुस्तीन धान, अजय लुगून समेत कई लोगों ने कहा कि कचरे में आग लगाने के बाद फैक्ट्री परिसर से काफी दुर्गंध व धुआं फैल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी से भी काफी दुर्गंध उठ रहा है. ग्रामीणों ने इससे निजात दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










