ePaper

संचालित कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश

Updated at : 02 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
संचालित कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश

संचालित कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, दिये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने बीज गुणन प्रक्षेत्र, सलडेगा में झारखंड सेवा समिति, रांची द्वारा क्रियान्वित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उपायुक्त ने कार्यों की धीमी प्रगति और अपेक्षित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर नाराजगी जतायी. उपायुक्त ने संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्यों की प्रगति में ठोस सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कृषक पाठशाला परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव व सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी एवं आजीविका सशक्तीकरण प्रदान करना है. इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्त

बानो. प्रखंड की कोनसोदे पंचायत के बंसीटोली गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक हाथी ने सुरसेन सुरीन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के मुताबिक झुंड से बिछड़ा एक हाथी अहले सुबह बंसीटोली गांव पहुंच सुरसेन सुरीन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि घर में रहे रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को बीरता कुरुचडेगा की तरफ के तरफ खदेड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola