महिलाओं को बैंकिंग, ऋण व स्वरोजगार की दी गयी जानकारी

पाकरटांड़ में कैश क्रेडिट कैंप, 16 स्वयं सहायता समूह बैंक से जुड़े
सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में बैंक ऑफ इंडिया व जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में कैश क्रेडिट लिंकेज कैंप आयोजित हुआ. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना था. कैंप में विभिन्न गांवों से आयी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्हें बैंकिंग योजनाओं, ऋण प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गयी. बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर ईश्वरचंद्र महतो और शाखा प्रबंधक सुधीर एक्का ने समूहों को बैंक से जुड़ने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. ईश्वरचंद्र महतो ने कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, लघु एवं कुटीर उद्योग की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए समय पर ऋण चुकाने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि लापरवाही से खाता एनपीए हो सकता है, जिससे भविष्य में ऋण मिलने में परेशानी होती है. कैंप में कुल 16 समूहों का बैंक लिंकेज किया गया, जिसमें 5 फर्स्ट, 3 सेकंड और 8 थर्ड लिंकेज शामिल हैं. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के मुकेश पांडेय, अनीता देवी आदि की भागीदारी रही.
बाल विवाह के रोकथाम को लेकर बैठक
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा की अध्यक्षता में बाल विवाह के रोकथाम को लेकर बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि बाल-विवाह कानूनन अपराध है. समाज में जागरूकता लाते हुए बाल विवाह रोकना हम सभी का कर्तव्य है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशांत बेग ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




