ePaper

सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 12 Sep 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

एसएस प्लस टू उवि में शिक्षक-अभिभावक बैठक

विज्ञापन

बानो. एसएस प्लस टू उवि में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. इसकी शुरुआत छात्रों ने स्वागत गान से किया गया. छात्रों ने अभिभावकों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने विद्यालय में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय के विकास में अभिभावकों की भूमिका, उपस्थिति, रेल परियोजना विद्यालय द्वारा की जा रही पहल व व्यावसायिक शिक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर खेलो झारखंड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी व शत-प्रतिशत उपस्थिति हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों को पौधे देकर सम्मानित किया गया. संचालन संदीप कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योति देवी, सदस्य चूड़ामणि यादव, तनवीर आलम, डॉ संजय कुमार, संदीप केशरी, संजय कुमार टोप्पो, मुकेश साहू, भीखराम उरांव, अंजन किंकर, फबियन कुल्लू, पूजा कुमारी, मुक्तिदानी बेक, अनु एंजेलिन एक्का, नितिरन गुड़िया,संध्या डुंगडुंग, एस्थर तिर्की, लिदिया ग्रेस साहू, स्नेहा साहू, पूनम खेस, अफजल अंसारी, दुरजो नहरिया, शिवनंदन गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, जैनेंद्र प्रसाद उपस्थित थे.

बीडीओ को समस्याओं से कराया अवगत

बानो. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखंड समिति के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नइमुदीन अंसारी से मुलाकात की. साथ ही बुके भेंट किया. इस दौरान विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान करने का आग्रह किया. इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह, सचिव विकास मघैया, कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष विनोद नाग, महामंत्री क्रमवीर साहू छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा अध्यक्ष सोनू साहू , सदस्य गंगाधर भुइयां, सह सचिव रुपेंद्र सिंह, सदस्य विनोद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola