दो आजीविका सेवा केंद्र का उदघाटन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो आजीविका सेवा केंद्र का उदघाटन
विज्ञापन
सिमडेगा. बांकी आजीविका महिला संकुल संगठन के तहत नव्या इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर अंतर्गत सोड़ा में आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया कृपा हेमरोम उपस्थित थे. कार्यक्रम में बानो बीएमेमयू के बीपीएम कुंदन भगत, बीपीओ ऋतुराज कुमार, एफटीसी रूपा कुजूर अतिथि के रूप में उपस्थित थे. सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए केज प्रणाली द्वारा अंडा उत्पादन कर आजीविका बढ़ाने, बाजार से जोड़ने, मार्गदर्शन और समूह को प्रशिक्षित कर आधुनिक पशुपालन करने की बात पर जोर दिया. इधर, सोय आजीविका महिला संकुल संगठन के निशा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि एएसआइ शंकर बाखला और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शशिकांत मड़की थे. अतिथियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में आजीविका स्वयं सहायता समूहों के योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण में जेएसएलपीएस प्रमुख भूमिका निभा रही है. रूपा कुजूर ने कहा कि एलएससी के माध्यम से किसानों को आधुनिक पशुपालन कराया जायेगा, जिसमें समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में बाकी आजीविका महिला संकुल संगठन की आइपीआर पर आरती देवी, आइएफसी सुषमा देवी, संतोष कुमार, जेंडर सीआरपी रीना देवी गायत्री देवी, बिनीता कुमारी, उषा देवी, रूकमणि देवी, गीत देवी, सुमति देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










