बानो में आजीविका सेवा केंद्र का उदघाटन

बानो में आजीविका सेवा केंद्र का उदघाटन
सिमडेगा. बानो के किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण व पशुपालन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस द्वारा आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने केंद्र का उद्घाटन किया. मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इसके माध्यम से किसानों को पशुपालन कर आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंचेगा. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम कुंदन भगत ने सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन किसानों को समूह के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. इससे लागत कम होगी और उत्पादन के साथ-साथ विपणन की सुविधा भी उपलब्ध होंगी. बीपीओ ऋतुराज कुमार ने कहा कि केंद्र के माध्यम से किसानों को आधुनिक पशुपालन व क्रेज प्रणाली से अंडा उत्पादन किया जायेगा. साथ ही सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में जुड़ इसका लाभ उठायें. बीपीओ सुजाता बेक ने पीजी व एफपीओ के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर आजीविका बढाने की जानकारी दी. एफटीसी रूपा कुजूर ने ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया. धन्यवाद ज्ञापन आइएफसी एंकर सुषमा देवी ने किया. कार्यक्रम में बीएपी रेखा दिरवार, संतोष कुमार, विनीता कुमारी, शांति लुगून, गायत्री देवी, अनीशा खातून, निक्की देवी, सुचिता बागे, देवांती, नेली, प्रमिला, कमल, ओम, आस्था, दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, निराला आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




