लीगल एड क्लिनिक का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2025 9:36 PM
लीगल एड क्लिनिक का उदघाटन
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने वीर परिवार सहायता योजना के तहत लीगल एड क्लिनिक का उदघाटन किया. यह क्लिनिक विशेष रूप से सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है. क्लिनिक में सेना के रिटायर्ड मेजर विष्णु महतो को पारा लीगल वोलेंटियर के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है, जो सैनिक परिवारों की समस्याओं को समझते हुए कानूनी परामर्श देने में सहायक भूमिका निभायेंगे. साथ ही पैनल अधिवक्ता के रूप में अधिवक्ता संजय महतो की नियुक्ति की गयी है, जो कानूनी दस्तावेजी प्रक्रिया व आवश्यक सलाह देंगे. यह लीगल एड क्लिनिक डालसा कार्यालय में स्थापित किया गया है, जहां प्रत्येक सप्ताह दो दिन बुधवार व शनिवार को पारा लीगल वोलेंटियर और अधिवक्ता की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी. इससे जिले के सैनिक व पूर्व सैनिक परिवारों को न्यायिक प्रक्रियाओं में मदद, पेंशन संबंधी विवाद, जमीन-जायदाद से जुड़े मामले या अन्य कानूनी मुद्दों में समय पर और निःशुल्क सलाह प्राप्त हो सकेगा. डालसा अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि वीर परिवारों ने देश की सेवा में योगदान दिया है. अब विधिक सेवा प्राधिकार का कर्तव्य है कि जरूरत के समय उन्हें कानूनी सहायता सुलभ रूप में प्रदान की जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










