ePaper

महिलाएं संगठित होंगी, तो समाज में आयेगा बदलाव : जोसिमा

Updated at : 09 Mar 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं संगठित होंगी, तो समाज में आयेगा बदलाव : जोसिमा

काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

सिमडेगा. संत अन्ना महागिरजाघर परिसर में काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ. मौके पर काथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि काथलिक महिला संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं को एकजुट कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त मंच है. कहा कि महिलाएं परिवार व समाज की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं. उनके बिना किसी भी समाज की कल्पना अधूरी है. उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना बेहद जरूरी है. महिलाएं संगठित होंगी, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आयेगा. उन्होंने कहा कि आज की महिला अब केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं. जोसिमा खाखा ने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और एकता बनाये रखने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है. महिलाएं यदि ठान लें, तो समाज में कई सकारात्मक बदलाव संभव हैं. कार्यक्रम में काफी संख्या में काथलिक महिलाएं मौजूद थीं और सभी ने मिल कर समाज की प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola