ग्रामीणों ने आवेदन देकर की सड़क बनाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2025 10:19 PM
ग्रामीणों ने आवेदन देकर की सड़क बनाने की मांग
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड की पाइकपारा पंचायत के दुमकीटोली के ग्रामीणों ने बीडीओ नूतन मिंज को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि पाइकपारा पंचायत के देवबहार, गिंडरा गढ़ाटोली मुख्य पथ से लगभग डेढ़ किमी तक दुमकीटोली जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर हो गयी है. बरसात में लोगों को दो पहिया वाहनों से भी चलने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों को डेढ़ किमी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है. खासकर विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. बीडीओ को सौंपे गये हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य राहिल डुंगडुंग, एलिजाबेथ कुल्लू,आशा माधुरी केरकेट्टा ,अनिता बा, जोन डुंगडुंग, प्रदीप डुंगडुंग, अनमोल कुल्लू, भीमसेंट सोरेंग, मरियम कुल्लू आदि शामिल हैं.
लोगों को नहीं मिल रही 108 एंबुलेंस की सेवा
जलडेगा. प्रखंड के गांगूटोली कोलेबिरा पथ के गांगूटोली बिजली सबस्टेशन के समीप पिछले 15 दिनों से एक 108 एंबुलेंस खराब स्थित में पड़ा है. फलस्वरूप प्रखंड के लोगों को 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल रही है. 108 एंबुलेंस सेवा ठप पड़ गयी है. निजी वाहन से लोग मरीजों को अस्पताल ले जाने को विवश हैं. पूर्व में प्रखंड में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध थी. लेकिन लगभग छह माह से प्रखंड में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है. दूर-दराज के लोगों के बीमार या दुर्घटना होने पर 108 एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल रही है. प्रखंड के लोगों ने विभाग से 108 एंबुलेंस सेवा बहाल करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










