ePaper

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Updated at : 22 Jan 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा बरवाडीह मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा कोलेबिरा बूढ़ाबांध परिसर से शुरू हुई. पुरोहित शिवपति मिश्रा ने धार्मिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प व पूजन कराया. कलश यात्रा बूढ़ाबांध से निकल कर शिव मंदिर, बानो रोड, प्लस टू उवि होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची. मंदिर परिसर में पुरोहितों के द्वारा कलश को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में तीन गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी, दुर्गा मां का जय, हर हर महादेव, जय श्री राम आदि जयकारे लगाये जा रहे थे. मौके पर जीतन साहू, जितेंद्र तिवारी, बीजू ठाकुर, चिंतामणि पति, जयराम प्रसाद, भोला प्रसाद आदि उपस्थित थे.

बांसजोर में निकली कलश यात्रा व बाइक रैली

जलडेगा. अयोध्या श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर बांसजोर में कलश यात्रा व बाइक रैली निकाली गयी. सुबह दस बजे गिनीकेरा लुडगी नदी से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन व भगवान के जयघोष के साथ पुरोहित के अगुवाई में कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली. मौके पर बांसजोर सन्निकट शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा की गयी. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में युवकों ने भाग लिया. इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाये. मौके पर राजेश साहू, अनीश ठाकुर, जितेंद्र साहू, पंकज साहू, प्रदीप बड़ाइक, चरकू मोहन बड़ाइक, तपेश्वर साहू, जगन्नाथ बड़ाइक, सन्नी साहू, विवेक बड़ाइक, राकेश सिंह, संजय सिंह, फलिंदर साहू, दीपक बड़ाइक, राजेश साहू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola