कुरडेग चापाबारी में हॉकी प्रतियोगिता 24 सितंबर से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2025 10:06 PM
कुरडेग चापाबारी में हॉकी प्रतियोगिता 24 सितंबर से
सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के चापाबारी में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच और मोहल्ला समिति चापाबारी द्वारा बुजुर्ग दिवस पर आठ दिवसीय स्वजातीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य के भी करीब 40 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता का उदघाटन 24 सितंबर को सुबह 10 बजे किया जायेगा. एक अक्तूबर को बुजुर्ग दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का समापन होगा. आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें नंदकिशोर भोय को अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि बुजुर्ग दिवस पर गोंड समुदाय के अलावा अन्य समाज से 40 वयोवृद्ध माताओं- पिताओं का प्राकृतिक रूप से पूजा करते हुए उन्हें सम्मानित किया जायेगा. फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप खस्सी देकर सम्मानित किया जायेगा. बैठक में गोंडवाना विकास मंच के संरक्षक कमलेश्वर मांझी, नंदकिशोर भोय, त्रिभुवन, भोय, कामेश्वर भोय, मुखिया सुनीता देवी, भुनेश्वर बेसरा, कलेश्वर प्रधान, जयनंदन मांझी, सनी मांझी, नीलांबर बेसरा, योगेंद्र बेसरा, किशोर भोय, रामेश्वर बेसरा, सोनिया देवी, बिजमती राय, मंजु कुमारी उपस्थित थे.
कुआं में डूबने से महिला की मौत
कोलेबिरा. कुआं में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना नवाटोली पंचायत के नवाटोली ग्राम निवासी कीनू खड़िया की 50 वर्षीय पत्नी मुनि खड़िया बुधवार की शाम घर के बगल स्थित कुएं में पानी भरने गयी थी. इस क्रम में फिसल कर कुआं में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिजनों ने कोलेबीरा पुलिस को दी. सूचना मिलते कोलबेरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कुआं से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










