सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में मनाया गया हिंदी दिवस
Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 Sep 2025 8:22 PM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में रविवार को हिन्दी दिवस को वाचन दिवस के रूप में मनाया गया.
फोटो फाइल: 14 एसआइएम:19-कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य व बच्चे सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में रविवार को हिन्दी दिवस को वाचन दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शमी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सलडेगा संकुल के संकुल प्रमुख संतोष दास , विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुरारी प्रसाद तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर तथा पुष्पार्चन कर किया. इस अवसर पर भैया-बहनों ने हिन्दी की विभिन्न पाठ्य पुस्तकों का स्वाध्याय किया. मुख्य अतिथि शमी जी ने हिन्दी के पठन-पाठन को आवश्यक बताते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी पर गर्व है. संकुल प्रमुख संतोष दास ने कहा कि हिन्दी भाषा की परंपरा अत्यंत समृद्ध है. इसे बनाये रखने की आवश्यकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन हिन्दी भाषा के पुस्तकों का स्वाध्याय करने को कहा. प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा हिन्दी दिवस को वाचन दिवस के रूप में मानना एक विशेष और अनूठा प्रयोग है. इसे अपनाते हुए हमें सदैव वाचन पर विशेष बल देना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










