जनता दरबार लगा कर सुनीं जनता की समस्याएं

Updated at : 05 May 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार लगा कर सुनीं जनता की समस्याएं

जनता दरबार लगा कर सुनीं जनता की समस्याएं

विज्ञापन

सिमडेगा. जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न व सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. जनता दरबार में वज्रपात से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने, पति के इलाज के लिए सरकारी लाभ दिलाने, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, नाली जाम की सफाई समेत विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आयीं. उपायुक्त ने समस्याओं को सुन संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे निःसंकोच होकर अपनी समस्याएं जनता दरबार में रखें.

सेविका व सहायिका को मिला नियुक्ति पत्र

जलडेगा. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने चयनित सेविका व सहायिका को नियुक्ति पत्र दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्र कछुपानी में सेविका के रूप में रेवांती कुजूर, पतिअंबा पुजारटोली में सहायिका के रूप में पूनम जड़िया तथा बरबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रूप में माग्रेट लुगून को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र की पर्यवेक्षिका समेत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के संविकाएं व सहायिका मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola