सलडेगा में 26 साल से किया जा रहा है चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सलडेगा में 26 साल से किया जा रहा है चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

सलडेगा की देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां भगवती की पूजा वर्ष 1999 में शुरू की गयी थी.

विज्ञापन

तरूण कुमार सिमडेगा. सलडेगा की देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां भगवती की पूजा वर्ष 1999 में शुरू की गयी थी. उस समय कुछ उत्साही युवाओं ने साधारण पंडाल बनाकर पूजा-अर्चना की शुरुआत की. बांस-बल्लियों और त्रिपाल से बने पंडाल में पुरोहित शिव कुमार पाठक ने पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए चलचित्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. धीरे-धीरे समिति में नए युवाओं का जुड़ाव हुआ और आयोजन का स्वरूप भव्य और आकर्षक बनता गया. इस पूजा की नींव अरुण सिंह, सुन्नीलाल प्रसाद, लीलू शर्मा, मनोज चौबे, अशोक महतो, राजेश भारती, स्वर्गीय प्रसनजीत दत्ता, प्रकाश दास, रंजीत महतो, अखिलेश प्रसाद, देवेंद्र चौधरी, विद्यासागर सिंह, आनंद जायसवाल, दुलारचंद प्रसाद और मितेश सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर रखी थी. उस समय रांची के भुताहा तालाब में आयोजित चैती दुर्गा पूजा से प्रेरणा लेकर अरुण सिंह ने वहां के आयोजकों से विधि-विधान की जानकारी प्राप्त की और सलडेगा में भी उसी तर्ज पर पूजा की शुरुआत की. पूजा आयोजन से पूर्व युवाओं ने श्रीराम अखाड़ा सलडेगा समिति का गठन किया था, जो रामनवमी के वादन प्रतियोगिता, शो गेम, गोहार गेम और झांकी प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेती रही. बाद में इसी समिति ने चैती दुर्गा पूजा आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. पिछले 26 वर्षों से यह पूजा निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है और अब यह क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है. वर्तमान में समिति के अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, सचिव राकेश कुमार चंचल, कोषाध्यक्ष अशोक महतो, मुख्य सलाहकार अरुण सिंह और मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजन की तैयारी जोरों पर है. इसके अलावा नागेंद्र पाठक, कृष्णा भारती, दिलीप महतो, अरविंद श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, अखिलेश प्रसाद, नवीन सिंह, अजय वर्मा, मुरारी प्रसाद, आनंद जायसवाल, मितेश सिंह, सौरभ प्रसाद, विक्रम महतो, अमित केशरी, मिथुन सिंह, विष्णु ठाकुर, संदीप महतो, रंजीत महतो, इंद्रदेव प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, संतोष प्रसाद, पुष्पकान्त शर्मा और रोहित महतो सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. इस वर्ष भी आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. 25 मार्च को मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ पंडाल के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जायेंगे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola