ePaper

परमेश्वर ने हर मनुष्य को सेवा करने के लिए भेजा है : विधायक

Updated at : 03 Oct 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
परमेश्वर ने हर मनुष्य को सेवा करने के लिए भेजा है : विधायक

जीइएल चर्च पेरिस में 31वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन

विज्ञापन

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के लोंबोई स्थित जीइएल चर्च पेरिस में 31वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी उपस्थित थे. पेरिस अध्यक्ष पादरी यू केरकेट्टा द्वारा प्रभु भोज अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मौके पर सामूहिक भजन, साक्षी वाणी, गीत प्रतियोगिता, सामूहिक बाइबल क्विज, सिरनी दान संग्रह सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि आज का युवा अगर विश्वास व अनुशासन के साथ समाज व कलीसिया की सेवा में समर्पित हो जाये, तो आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं. कहा कि इस संसार में परमेश्वर ने हर एक मनुष्य को अपनी महिमा और सेवा के लिए भेजा है. उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की आज्ञा के अनुसार चल कर हम परमेश्वर की सेवा और महिमा कर सकते हैं. मौके पर मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा, जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हारो, प्रचारक जॉन डांग, अनमोल टोपनो, एमी हेमरोम, किरूम कांडुलना, समीर होब्बो, इशहाक कोंगाड़ी, सुगड़ समद, चौंहास एक्का, तुरतन टोपनो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola