प्रभातफेरी निकाल सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

प्रभातफेरी निकाल सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
सिमडेगा. सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था. प्रभातफेरी के दौरान लोगों ने नशे में गाड़ी चलाओगे, जेल का हवा खाओगे, आज यातायात नियम अपनाओगे, कल सुरक्षित भविष्य पाओगे, कदम बढ़ायें, हाथ मिलायें, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनायें आदि नारे लगा रहे थे. प्रभातफेरी अलबर्ट एक्का खेल मैदान से शुरू होकर झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, पेट्रोल पंप तक गयी. इसके बाद वापस अलबर्ट एक्का मैदान पहुंची. प्रभातफेरी को जिला परिवहन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सतर्कता ही सड़क सुरक्षा है. मौके पर कार्यालय अधीक्षक रामनिवास मिश्रा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि, आइटी सहायक नितेश कुमार, आरइए चंदन कुमार, रवि शंकर साहनी आदि उपस्थित थे.
सड़क सुरक्षा को लेकर निकली प्रभातफेरी
कुरडेग. पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उवि द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. विद्यालय के प्रिंसिपल सुधा सुभासी टेटे की अगुवाई में विद्यालय के सभी छात्र हाथों में तख्ती लेकर सड़क सुरक्षा के स्लोगन का उदघोष करते हुए विद्यालय परिसर से परकला, माइकल किंडो चौक, प्रखंड मुख्यायल, बस स्टैंड, थाना परिसर से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे. इस दौरान छात्रों द्वारा बैंड धुन बजा कर लोगों को जागरूक किया गया. प्रभातफेरी में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




