गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें कार्यकर्ता : विधायक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2025 9:17 PM

विज्ञापन

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड के सिहरजोर में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम हुआ. इसमें जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड पर्यवेक्षक मोहम्मद कारू, प्रखंड अध्यक्ष बर्थोलोमी तिर्की शामिल हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत राहुल गांधी के नेतृत्व में की गयी. हमें इस अभियान को सफल बनाना है. कहा कि यह अभियान जनता के मताधिकार, संवैधानिक अधिकार व लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा की लड़ाई है. कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे. कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान व जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है. आज देश में मनुवादी ताकतों ने देश को विखंडित करने के लिए ताकत लगा दी है. जिस देश के लोग आपसी सौहार्द बना कर रह रहे थे, वह आज एक दूसरे को सशंकित नजरों से देख रहे हैं. परिणाम स्वरूप हमारा देश धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू , विजय किंडो,कोरेथ बाड़ा, हिलारूस समद, कोहास कुजूर, विश्राम कंडूलना, अविनाश बारला, जेवियर केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

लचरागढ़ में हस्ताक्षर अभियान चला

कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में बुधवार को विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की अगुवाई में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जमीर खान व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि अभियान को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जायेगा. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, क्लेमेंट टेटे, फुलकेरिया डांग, जमीर हसन, सुरेश द्विवेदी, अल्बिनुस लुगून, एरेन केरकेट्टा, रेशमा डांग, सुखमनी बागे, अनिल सोरेंग, अंथोनी बघवार, जोसेफ सोरेंग, राकेश कोनगाड़ी, योगेंद्र मांझी, विनय बिलुंग, निलय प्रेम तिर्की, रेजिना डुंगडुंग, रेशमा बघवार, सुनीत सुरीन, हीरालाल साहू, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, कार्यक्रम प्रभारी जमीर खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola