महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिले चार मेडल

Updated at : 24 Mar 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिले चार मेडल

महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मिले चार मेडल

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा 22 से 23 मार्च तक महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन धुर्वा (रांची) में किया गया. इसमें सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ के चार प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतिभागियों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो वीणा कुमारी व सुष्मिता तिर्की ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये. वहीं सुष्मिता कुमारी को सिल्वर मेडल मिला. इसके अलावा विवेकानंद विद्यालय लचरागढ़ की छात्रा बहलेन समद ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया. प्रतियोगिता का नेतृत्व सिमडेगा जिला ताइक्वांडो संघ के प्रशिक्षिका दीक्षित कुमारी ने किया. जिले को चार मेडल मिलने से ताइक्वांडो संघ में खुशी की लहर है. जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष जवाहर चौधरी , सचिव जुनास डांग , संयुक्त सचिव सह नेशनल रेफरी अजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों व कोच को बधाई दी है.

बानो को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बानो. बानो को अनुमंडल व हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर बानो अनुमंडल मंच के सदस्यों ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात की. मौके पर बानो को अनुमंडल व हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख जोसेफ लुगून, मुखिया बिपिन बडिंग, मुखिया मुकुट समद, अध्यक्ष बिरजो कंडूलना, सचिव चूड़ामणि यादव, सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडूलना, मंच के संरक्षक तनवीर हुसैन, विकास मगहिया, गौरव गौतम सिंह, जोलेन जोजो, घनश्याम सिंह, नमजान जोजो, प्रधान लुगून, राजेश बड़ाइक, बलदेव साहू शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola