आदिवासी लोहरा समाज बानो प्रखंड समिति का गठन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2026 9:05 PM
आदिवासी लोहरा समाज बानो प्रखंड समिति का गठन
बानो. आदिवासी लोहरा समाज का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बासुदेव तिर्की, जिला महासचिव राधेश्याम लोहरा, जिला उपाध्यक्ष हीरा राम, जिला कोषाध्यक्ष साधु लोहरा, अधनू तिर्की, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष आशीष इंद्रवार, महासचिव बसंत लोहरा, सुनील बरवा आदि शामिल हुए. बैठक के दौरान पंचायत अध्यक्षों की रायशुमारी के आधार पर बानो प्रखंड के लिए आदिवासी लोहरा समाज के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुखन तिर्की व उपाध्यक्ष के रूप में पार्वती नाग का चयन किया गया. इसके अलावा सदस्य के रूप में योगेंद्र तिर्की, राय मोदन लोहरा, बहुरन लोहरा, बंधन लोहरा, हेमंत लोहरा, अमित बरवा को चुना गया. मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गयी तथा समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास व संगठन को और मजबूत करने की दिशा में मिल कर कार्य करने का संकल्प लिया.
बेटियों की शादी के लिए नि:शुल्क होगा एरोन गार्डन
सिमडेगा. नौरंगी पैलेस पांच साल पूरे होने की खुशी में पैलेस के संचालक अजीत नौरंगी से लोगों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने पैलेस परिसर में अवस्थित एरोन गार्डन को बेटियों की शादी के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराने के अलावा बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी कार्यक्रम, लड़कों के कार्यक्रमों में भी 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. बताया कि एरोन गार्डन एक मैरिज हॉल है, जिसमें वेज और नॉनवेज रेस्टोरेंट भी है, जो एक शांत, सुरक्षित और पारिवारिक माहौल देता है. सुविधा प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 7859001616 पर संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










