क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में नयी जिला समिति का गठन

Published by :VIKASH NATH
Published at :10 May 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में नयी जिला समिति का गठन

नगर भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई सिमडेगा की पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नयी जिला कमेटी का गठन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर से समाज के गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित थे. नयी कमेटी में दीनदयाल सिंह को प्रधान संरक्षक बनाया गया. संरक्षक मंडल में नाथुन सिंह, रामकुमार सिंह, रूपनारायण सिंह, तपेश्वर प्रसाद सिंह, मुंद्रिका सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, सतीश सिंह, अखिलेश्वर सिंह, गोरेलाल सिंह, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, कृष्णा सिंह, राजेंद्र सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अरुण सिंह, दुर्ग विजय सिंह देव एवं कोशल किशोर रोहिल्ला को शामिल किया गया. जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जगदीश सिंह को सौंपी गयी. इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिंह, दिवाकर सिंह, गोरखनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह रोहिल्ला,धर्मराज सिंह देव, शंभु सिंह, अजय सिंह, हरिभूषण सिंह, कुलेश सिंह एवं टकबर सिंह (बोलबा) को मनोनीत किया गया.कमेटी में नवीन सिंह को जिला महासचिव, अधिवक्ता शिवराज सिंह एवं भूषण सिंह को कानूनी सलाहकार, अनुज सिंह को जिला कोषाध्यक्ष तथा अभय सिंह को जिला प्रवक्ता बनाया गया.संयुक्त सचिव पद पर विजय सिंह, कुणाल सिंह, संजय सिंह एवं सुमंत कुमार को जिम्मेदारी दी गयी. संगठन सचिव के रूप में पिंटू सिंह, अनुपम सिंह, संदीप सिंह एवं दीपक सिंह को चुना गया. मीडिया प्रभारी का दायित्व मितेश सिंह एवं विश्वा सिंह को सौंपा गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजीत कुमार सिंह, ललिन्द्र सिंह, राहुल सिंह, आलोक सिंह, रोहित सिंह, सुमित सिंह, देव सिंह, सुरज सिंह, विवेक कुमार सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, मिथुन सिंह, आयुष सिंह,धीरज सिंह, रोकेश सिंह,मनीष सिंह, अनुज सिंह एवं भैरव सिंह को चुना गया.बैठक में बताया गया कि यह नयी कमेटी 10 मई 2026 से 10 मई 2029 तक तीन वर्षों के लिए कार्य करेगी. कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola