हर घर नल जल योजना का पेश किया गया आंकड़ा गलत : विधायक

Updated at : 25 Mar 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर नल जल योजना का पेश किया गया आंकड़ा गलत : विधायक

हर घर नल जल योजना का पेश किया गया आंकड़ा गलत : विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने हर घर नल जल योजना से संबंधित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पेश किये गये आंकड़े पर सवाल उठाया था. उस पर सदन में जमकर बहस हुई. विधायक ने कोलेबिरा समेत खिजरी विधायक राजेश कच्छप व सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने आंकड़े पर भी आपत्तियां दर्ज करायी थी. किंतु विभाग ने जो आंकड़ा प्रस्तुत किया था, उस पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आंकड़ा गलत है. क्योंकि कोलेबिरा विस क्षेत्र में जो नल जल योजना 97 प्रतिशत पूर्ण दिखाया गया है, वह हुआ ही नहीं है. बल्कि 50 प्रतिशत घरों को उक्त योजना से जोड़ा गया है. जबकि उसमें भी बहुत से अपूर्ण योजनाओं को शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच के बाद ही भुगतान किया जाये. साथ ही अपूर्ण योजनाओं को चालू करा कर लाभान्वित परिवारों को लाभ पहुंचाया जाये. विधायक ने सदन के माध्यम से छात्रों की छात्रवृत्ति व किताबों को लेकर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड के डोमटोली प्राथमिक विद्यालय भवन, जलडेगा प्रखंड अंतर्गत कोनमेरला प्राथमिक विद्यालय भवन समेत अन्य विद्यालयों के जर्जर भवन पर चर्चा की. कहा कि जर्जर भवन में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो जोखिम भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola