गांधी जी के बताये मार्गों पर चलें : डीसी

श्रद्धांजलि. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी
सिमडेगा. गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले वासियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बताये आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह दिवस हमें सत्य व शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय और अहंकार पर विनम्रता की जीत का प्रतीक है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वह सामाजिक सौहार्द्र व शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें. उपायुक्त ने स्वच्छता महोत्सव की सफलता पर जिले के स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चला कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई को सुनिश्चित किया गया है. महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छ भारत का जो सपना देखा गया था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




