फोटो: रामनवमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज, कई जगह फ्लैग मार्च निकाले गये

Updated:
विज्ञापन
फोटो: रामनवमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज, कई जगह फ्लैग मार्च निकाले गये

श्री रामनवमी पर्व को लेकर जलडेगा, कोनमेरला एवं ओडगा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली

सिमडेगा. श्री रामनवमी पर्व को लेकर जलडेगा, कोनमेरला एवं ओडगा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विभिन्न स्थानों पर महावीरी झंडा से पूरे क्षेत्र को सजाया गया है और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है.

जलडेगा. श्री हनुमान मंदिर में महावीरी झंडा एवं अस्त्र-शस्त्र पूजन के बाद शुक्रवार को लगभग तीन बजे से रामनवमी जुलूस निकाला जायेगा. वहीं कोनमेरला के महावीर चौक में भी मंदिर आने-जाने वाले मार्गों को महावीरी झंडा से सजाया गया है. यहां साढ़े तीन बजे के करीब जुलूस प्रारंभ होगा तथा खेल-तमाशे एवं कला का प्रदर्शन भी किया जायेगा.

ओडगा में भी श्री रामनवमी समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. ओडगा बाजार टांड़ स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर दो बजे से महावीरी झंडा जुलूस निकाला जायेगा. ओडगा चौक पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. प्रशासन ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जायेगी.

बानो. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बानो पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे के नेतृत्व में यह मार्च बानो थाना से शुरू होकर मुख्य सड़क, बिरसा चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रोड तक गया और पुनः वापस विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए संपन्न हुआ.

इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गयी. अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की भी हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें. फ्लैग मार्च में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे.

बोलबा. आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बोलबा प्रखंड मुख्यालय में भी प्रशासन की ओर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च नीचे बाजार से शुरू होकर अपर बाजार तक गया. जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का स्पष्ट संदेश दिया गया.

प्रशासन ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनायें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola