अतिक्रमण करने वालों पर लगाया गया जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Mar 2025 9:12 PM
अतिक्रमण करने वालों पर लगाया गया जुर्माना
सिमडेगा. नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक अनुपन बिपिन खलखो, तारामणि कुजूर, कंचन देवी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान अतिक्रमण करने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मौके पर नगर परिषद के सहायक जमादार धीरज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगा रहे हैं लोग
जलडेगा. प्रखंड के विभिन्न जंगलों में महुआ चुनने के बहाने जंगलों में आग लगाने का सिलसिला जारी है. प्रखंड के लोंबोई, कोनमेरला, टिनगिना, ओड़गा, परबा, टाटी समेत सभी पंचायत क्षेत्रों में महुआ चुनने के बहाने जंगलों में कुछ लोगों द्वारा आग लगायी जा रही है. आग दूर-दूर तक जंगलों में फैल जाता है. छोटे छोटे हरे पेड़ पौधों के साथ जंगली जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. वन विभाग के हेमंत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार के साथ क्षेत्र के लोगों को आग न लगाने को लेकर अपील की जा रही है. हानि के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. इसके बाद भी कुछ लोग जंगलों में आग लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. वन विभाग के हेमंत कुमार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जंगलों में लगी आग को बुझाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










