जूनियर कैंब्रिज स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह

Updated:
विज्ञापन
जूनियर कैंब्रिज स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह

विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा संचालित जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा संचालित जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण की सक्रिय उपस्थिति रही. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.

बरसलोया में धार्मिक महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

कोलेबिरा. ग्राम बरसलोया में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है. ग्रामवासी एवं नवयुवक संघ इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं. 27 से 30 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि में राहसगुड़ी स्थल पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की स्थापना कर पूजा-पाठ होगा. प्रत्येक रात्रि पूजा के उपरांत प्रतिमाओं को जगन्नाथ मंदिर परिसर वापस लाया जाएगा. 31 मार्च को कलश यात्रा के साथ मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा. 1 अप्रैल से राहसगुड़ी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की स्थापना कर संकीर्तन, भजन-कीर्तन, अखंड हरि कीर्तन और महाआरती का आयोजन होगा. 2 अप्रैल की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी. महोत्सव के दौरान भंडारा भी होगा. अंतिम दिन 3 अप्रैल को नगर भ्रमण, विसर्जन और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola