झारखंड की मिट्टी का कण-कण अटल जी का ऋणी : नीलकंठ सिंह मुंडा

Updated at : 31 Dec 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की मिट्टी का कण-कण अटल जी का ऋणी : नीलकंठ सिंह मुंडा

झारखंड की मिट्टी का कण-कण अटल जी का ऋणी : नीलकंठ सिंह मुंडा

विज्ञापन

कोलेबिरा. भाजपा कोलेबिरा मंडल द्वारा नीलांबर-पीतांबर स्मारक स्थल में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में अटल स्मृति दिवस सह सुशासन दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्थित थे. अतिथियों ने अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अटल जी के दिखाये मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हम सभी को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. कहा कि झारखंड की मिट्टी का कण-कण अटल जी का ऋणी है. वर्ष 2000 में अटल जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने झारखंड राज्य का गठन किया था, तब उन्होंने कहा था यह राज्य की संघर्षशील जनता को सम्मान देने का संकल्प है. लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, तब यह संकल्प पूरा होता दिख रहा था, लेकिन पिछले कुछ सालों से जनता को दिग्भ्रमित कर झूठ बोलकर कांग्रेस और झामुमो सत्ता पर काबिज हुए हैं. अब उनका झूठ का पर्दाफाश हो रहा है. जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कार्यकर्ताओं को नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करें. सुजान मुंडा ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम के संयोजक मुकेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दीपक पुरी, विद्या बड़ाइक, अशोक गुप्ता, मोतीलाल ओहदार, जागेश्वर बिंझिया, रामेश्वर सिंह, कृष्णा दास, चिंतामणि कुमार, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, लक्ष्मण मांझी, सुभाष साहू, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन रूपधार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola