योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2025 9:56 PM
जेएसएलपीएस व खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष की प्रगति और इस वर्ष के लक्ष्यों की जानकारी दी. बैठक में स्वयं सहायता समूहों की स्थिति, वित्तीय समावेशन, कृषि व गैर कृषि आजीविका, डीडीयूजीकेवाइ, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, पलाश योजना आदि की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी बीपीएम को समूहों को सशक्त बनाने व बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वित्तीय समावेशन के अंतर्गत फ्रॉड से बचाव के लिए बैंक सखी व बैंक कॉरेस्पोंडेंस के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने पशुधन योजना व कृषि आधारित योजनाओं में समूह की महिलाओं को शामिल करने पर बल दिया तथा आत्मा विभाग द्वारा प्रदत्त लाभों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
निर्धारित समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित करें
उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की बैठक हुई. बैठक में जिले में खाद्यान्न वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लाभुकों को निर्धारित समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित करें. कहा कि गोदाम से चावल का समयबद्ध उठाव आवश्यक है, ताकि आपूर्ति शृंखला में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने राज्य खाद्य निगम, सिमडेगा के सभी प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह गोदाम में अनाज की समुचित रख-रखाव करें तथा गोदाम परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें. बैठक में यह निर्देश दिया गया कि गोदाम पर तैनात ऑपरेटर द्वारा की जा रही डाटा इंट्री की नियमित समीक्षा करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो और पारदर्शिता बनी रहे. बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, एलआरडीसी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुणा कुमारी समेत सभी प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक व आपूर्ति विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










