क्रिसमस पर होनेवाले कार्यक्रमों की ली जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
बानो. बानो थाना परिसर में क्रिसमस पर्व और नववर्ष को लेकर शांति समिति कि बैठक थाना प्रभारी मानव मयंक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से बानो सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे, बीडीओ सह सीओ नइमुद्दीन अंसारी, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सुधीर डांग, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, मुखिया कृपा हेमरोम, मुखिया सीता कुमारी, आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो, रौतिया समाज प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू, भाजपा मंडल महामंत्री फिरू बड़ाइक मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में क्रिसमस पर्व व नववर्ष शांति एवं सद्भावनापूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी मानव मयंक ने कहा कि बानो में कोई भी पर्व शांति एवं भाईचारा के साथ मनाया जाता है. सर्किल इंस्पेक्टर एडुएल गेस्टेन बागे और बीडीओ सह अंचलाधिकारी नइमुद्दीन अंसारी ने शांति समिति में मौजूद ईसाई समुदाय के लोगों से क्रिसमस पर्व के दौरान चर्च में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों कि जानकारी ली. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व प्रमुख सुधीर डांग ने लोगों को आगामी क्रिसमस पर्व और नव वर्ष पर भाईचारगी को संदेश देने की बात कही. मौके पर बसंत कोंगाड़ी, दुलार बा, विश्वंभर सिंह, महेश सिंह, सेरा लुगून, पूनम चंद्र बुढ़, अटल लुगून, रामचंद्र बड़ाइक, पीटर जोजो, डाडींग दह जलप्रपात समिति के अध्यक्ष पीयूष टेटे, अर्जुन चीक बड़ाइक, फैज अनवर, रोशन मिंज, गोपाल सिंह, लोरेंस तोपनो, सुनील तोपनो, सचिन सुरीन, हेलन बिरजो, जोगेन लुगून, निस्तार डांग, दानिएल लुगून आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










