ePaper

दो पक्ष में हुए विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया

Updated at : 11 Sep 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्ष में हुए विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया

दो पक्ष में हुए विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया

विज्ञापन

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र के जतराटोंगरी में क्रूस लगाने को लेकर हुए विवाद पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के आपसी सहमति से सुलझ गया. कोरोमिया पंचायत के जपलंगा स्थित जतरा टोंगरी में बने एक गुफा में देवस्थान में गांव के पहान बिरसू कालो द्वारा पूजा की जाती है. उसी से कुछ दूरी पर ईसाई समुदाय द्वारा लकड़ी का एक क्रूस लगा कर पिछले लगभग ढ़ाई सालों से साल में विशेष मौके पर विनती प्रार्थना गांव के प्रचारक इग्नासियुस एक्का द्वारा किया जाता है. इधर लकड़ी के क्रूस कू जगह दूसरा क्रूस लगाने की तैयारी 11 सितंबर को की जा रही थी. पुलिस प्रशासन को उक्त स्थल पर शांति भंग होने की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम, अंचलाधिकारी कमलेश उरांव, थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, मुखिया रेणुका सोरेंग, अमृत चिराग तिर्की व अन्य लोग पहुंच आपसी भाईचारे से रहने व अपनी-अपनी पूजा स्थान पर पूजा अर्चना करने का किसी को विरोध नहीं करने की बात कही गयी. इससे संबंधित लिखित भी लिया गया.

वज्रपात से छह बकरियां की मौत

कोलेबिरा. प्रखंड की डोमटोली पंचायत के ग्लायटोली गांव में गुरुवार की शाम वज्रपात की चपेट में आकर छह बकरियों की मौत हो गयी, जिसमें अमरनाथ सिंह की चार व लक्ष्मण प्रधान की दो बकरी शामिल हैं. सभी बकरियां पेड़ के नीचे थी. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सभी की मौत हो गयी. दोनों पीड़ित किसानों ने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola