एकजुट होकर ग्रामसभा को सशक्त बनायें

एकजुट होकर ग्रामसभा को सशक्त बनायें
सिमडेगा. सिमडेगा प्रखंड के ग्राम मुड़िया, सुतराम में जीदन जोजो की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. बैठक में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन के सिमडेगा प्रखंड प्रभारी अमृत डांग मौजूद थे. उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया कि सामुदायिक वन संसाधन का संरक्षण व प्रबंधन करने का अधिकार ग्रामसभा को दिया गया है. एकजुट होकर ग्रामसभा को सशक्त बनायें. उन्होंने सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन कर जंगल का प्रबंधन करने, वन आश्रित महिला समूह बना कर वन उपज का व्यापार करने और बच्चों का बाल अखाड़ा समिति बना कर बच्चों को पारंपरिक शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष शिक्षित करने पर बल दिया. जंगल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा के तहत सामुदायिक वन भूमि में पौधरोपण किया जायेगा. बैठक में सुगड़ लुगुन, सनातन लुगून, किरण जोजो, जीदन जोजो, कुनूल लुगून आदि मौजूद थे.
नगर अपना संस्था ने सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा. संस्था नगर अपना ने उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का उल्लेख करते हुए त्योहारों के पूर्व समाधान करने का आग्रह किया गया. ज्ञापन में कहा गया है कि दिन में दो बार जलापूर्ति की जानी चाहिए. अनियमित आपूर्ति से नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरम्मत व रख-रखाव के नाम घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है. मीटर रीडिंग कर बिल निर्गत महीनों से नहीं हो रहा है. नगर परिषद के सार्वजनिक स्थानों गांधी मैदान, अटल पार्क, महावीर चौक, मोबाइल गली, हनुमान मंदिर के सामने, बीर बुद्धू भगत चौक आदि स्थानों पर जल जमाव के साथ स्वच्छता की स्थिति अच्छी नहीं रहती है. 100 से अधिक प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लाभुकों के पैसों का भुगतान वर्षों से नहीं किया जा रहा है. उक्त समस्याओं का समाधान करने का आग्रह ज्ञापन के माध्यम से किया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में संस्था के अध्यक्ष चंदन डे, मतियस लकड़ा, विजय किंडो, शंकर गोसाई आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




