एकता, संस्कृति व परंपरा को मजबूत करने पर जोर

खड़िया समाज का महाडोकालो महासम्मेलन संपन्न
कोलेबिरा. प्रखंड के एडेगा पाहनटोली बगइचा में सोमवार को 11वां नागपुर परगना खड़िया मेमोन महाडोकालो महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में खड़िया समाज के नौ गढ़ों के राजा सोरेंग, टेटे, कुल्लू, बिलुंग, केरकेट्टा, कीड़ो, डुंगडुंग, टोप्पो बा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. महासम्मेलन में समाज के विकास, तकनीकी व स्किल्ड शिक्षा, स्वरोजगार, व्यवसायिक कृषि और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्य अतिथियों में जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रोफेसर फ्रांसिस कुल्लू, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, जेम्स पी केरकेट्टा, प्रीतिश किरण बा, इश्दोर केरकेट्टा व फादर एरिक जोसेफ कुल्लू शामिल रहे. समाजसेवी क्लेमेट टेटे, माइकल खड़िया व नुवास किड़ो ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. एडेगा पाहनटोली के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि रामपुर से आये कलाकारों ने खड़िया दुरंग गीत से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. इससे पहले अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया. वक्ताओं ने खड़िया समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की अपील की गयी. सामाजिक सुधार के तहत बाल विवाह रोकने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया. महासम्मेलन में समाज की एकता, संस्कृति व परंपरा को मजबूत करने पर बल दिया गया. कार्यक्रम का संचालन संजय पॉल केरकेट्टा व धन्यवाद ज्ञापन खूंट सोहोर विनय बिलुंग ने किया. मौके पर प्रदीप टेटे, जॉन अगुस्टीन टेटे, पीटर टेटे, जोसेफ सोरेंग, अंथोनी बाघवार समेत गणमान्य लोग व समाज के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










