बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
विज्ञापन
सिमडेगा. भाजपा की बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक कहा गया कि भाजपा अब केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर स्तर पर परिणाम देने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार है. संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं में निहित है. यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को मिशन मान कर कार्य करें, तो कोई लक्ष्य दूर नहीं. उन्होंने सभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ परिणाम देने का आह्वान किया. अशोक बड़ाइक ने कहा कि अब केवल चर्चा नहीं, बल्कि परिणाम देने का समय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने-अपने बूथ को अजेय किला बनाने का संकल्प लें. कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक समर्पित योद्धा की तरह हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखते हैं. संगठन का लक्ष्य हर गांव, हर वार्ड और हर घर तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि सिमडेगा भाजपा नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह संगठन को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायें और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. संचालन जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने किया. बैठक में प्रणव कुमार, अनूप प्रसाद, सुजान मुंडा, राकेश रविकांत प्रधान, चंदन कुमार प्रसून, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, विद्या बड़ाइक, अनिरुद्ध सिंह, रामविलास बड़ाइक, उपेंद्र श्रीवास्तव, अनूप केसरी, तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाइक, मोतीलाल ओहदार, बालमुकुंद सिंह, कुलदीप मिश्रा, विकास साहू, सीताराम प्रसाद, विनीत मित्तल, संटू गुप्ता, घनश्याम केसरी, जोगेश्वर, विजय बिंझियाख सुषमा मिश्रा, रेणु पूरी, कमला कुमारी, प्रतिमा देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










