आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated at : 09 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के सभी प्रखंडों में 10 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बीरू ग्रिड से संचालित सिमडेगा शहरी क्षेत्र समेत ठेठईटांगर, बोलबा, बांसजोर, बीरू, कोलेबिरा, जलडेगा और बानो प्रखंडों में सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी देते हुए विद्युत प्रमंडल सिमडेगा के कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति ने बताया कि बीरू ग्रिड में आवश्यक रख-रखाव कार्य किया जाना है. इसके तहत विद्युत लाइनों व उपकरणों की जांच और मरम्मत की जायेगी, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जायेगी. उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वह निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें.

पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जलडेगा. जलडेगा क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बिजली जला रहे पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. यह जानकारी देते हुए विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें दीपक मांझी, राम लगन बेसरा, जोसेफ लुगून, मोहरू नायक, मोतीलाल ओहदार आदि शामिल हैं. बताया गया कि मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे लाइन से कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. विभाग ने जुर्माना निर्धारित करते हुए जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola