बेटे ने पिता की टांगी से मार कर की हत्या, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2026 9:39 PM
बेटे ने पिता की टांगी से मार कर की हत्या, गिरफ्तार
सिमडेगा. जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में बेटे ने अपने पिता की टांगी से मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल की रात करीब सात बजे केउंदडीह बगीचाटोली निवासी विनोद केरकेट्टा (45) अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा (65) के साथ घर में बैठ कर शराब पी रहा था. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते विवाद और गाली-गलौज में बदल गया. गुस्से में आकर विनोद केरकेट्टा ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला कर दिया. हमले में पात्रिक केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र लुकस केरकेट्टा (28) के लिखित आवेदन पर पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ अप्रैल को ही आरोपी विनोद केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे की कुल्हाड़ी को घटना स्थल से बरामद कर जब्त कर लिया गया है.
पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
जलडेगा. जलडेगा क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बिजली जला रहे पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. यह जानकारी देते हुए विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें दीपक मांझी, राम लगन बेसरा, जोसेफ लुगून, मोहरू नायक, मोतीलाल ओहदार आदि शामिल हैं. बताया गया कि मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे लाइन से कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. विभाग ने जुर्माना निर्धारित करते हुए जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










