आंगनबाड़ी केंद्रों में मना नवारंभ उत्सव, बच्चों को मिला प्रमाण पत्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में मना नवारंभ उत्सव, बच्चों को मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन
सिमडेगा. जिले में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों को आंगनबाड़ी से विद्यालय में प्रवेश के लिए नवारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. खिजरी व बुधराटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह शामिल हुईं. उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला हैं, जहां पोषण व शिक्षा का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है. उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा का समन्वित मंच हैं. यहां गर्भावस्था से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वह आगे की स्कूली शिक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सके. बताया कि अब सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी में तीन से छह वर्ष की शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों को नवारंभ प्रमाण पत्र दिया जा रहा है, जो उनकी शिक्षा यात्रा का पहला औपचारिक दस्तावेज है. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हर वर्ष हजारों बच्चे गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उपायुक्त ने बच्चों को माला और टोपी पहना कर प्रमाण पत्र वितरित किया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों के संतुलित आहार, मस्तिष्क विकास एवं स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










